Jahazpur News 23 सितंबर (आज़ाद नेब) किशनपुरा के ग्रामीणों ने सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध करने वाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने एवं रास्ते का खुलासा करने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में बताया कि ग्राम किशनपुरा में पानी की टंकी के पास से चरागाह भूमि मे खेतों मे जाने का रास्ता है। इस रास्ते को जानबुझकर कुछ दबंग व्यक्तियो ने अपने राजनैतिक प्रभाव से लोहे की जाली व सीमेंट के पोल लगाकर बन्द कर दिया। जिससे कि गांव के मवेशियों को चारागाह भूमि में जाने के लिए रास्ता अवरूद्ध हो गया। इस रास्ते पर बलाई समाज के लोगों द्वारा उपयोग मे लिया जाता है। जिसे बन्द कर दिया गया है। जिसे ग्रामीणों के हित के लिए खुलाना जरूरी है।


