राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई
Deoli News 23 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ देवली ब्लॉक की विशेष बैठक दूनी स्थित तहसील कार्यालय में सोमवार दोपहर आयोजित हुई। इसमें प्रदेश मंत्री प्रमोद स्वर्णकार की अगुवाई में शिक्षकों की समस्याओं का 11 सूत्रीय मांगपत्र तैयार कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा हैं।
संगठन के देवली ब्लॉक अध्यक्ष परशुराम जाट व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जाट ने बताया कि गत लम्बे समय से राज्य के आम कर्मचारी व शिक्षकों की कई मांगे लंबित चल रही है। इनमें पुरानी पेंशन लागू करना, जीपीएफ से सभी कर्मचारियों का आसानी से ऋण उपलब्ध कराना, आरजीएचएस की दवाइयां निर्बाध उपलब्ध करवाने, शिक्षकों की पारदर्शक स्थानांतरण नीति बनाकर सभी वर्गों के स्थानांतरण करने, शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यों से मुक्त करने सहित महत्वपूर्ण 11 सूत्रीय मांगों के त्वरित निस्तारण की मांग की है। इन माँगो को लेकर प्रदेश मंत्री प्रमोद स्वर्णकार ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। इसमें सरकार कोई छेड़छाड़ नहीं करे, साथ ही पीएफआरडीए के पास जमा राशि कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में जमा करवाई जाए।
इस दौरान प्रकाश मेहरा, प्रवीण मीणा, नेमीचन्द यादव, अर्जुन लाल बलाई, नरेश पारीक, मोइन खान, जितेंद्र वर्मा, मुकेश कुम्हार, राजेश कुमार मीणा , कमलेश कुमार जैन सहित 5 दर्जन से अधिक शिक्षक मौजूद थे।


