Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित देवकन्या कॉलेज में शनिवार को डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज निदेशक डॉ. रमेश मुकुल ने माँ दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
निदेशक ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और साहित्यिक परिवेश में अपने आप को समायोजित करने पर जोर दिया। इस दौरान फिल्मी और डांडिया के गीतों पर छात्राएं जमकर झूमी। छात्रों ने गरबा भी किया। डांडिया प्रतियोगिता में श्रेष्ठ वेशभूषा के लिए रिया नामा प्रथम, निशा चंदेल द्वितीय और छवि मंत्री तृतीय स्थान पर रही। युगल नृत्य में कोमल एंड ग्रुप प्रथम, विद्या एंड ग्रुप द्वितीय और काजल एंड ग्रुप तृतीय स्थान पर रही। श्रेष्ठ नृत्य के लिए अनिशा प्रथम, कनिष्का द्वितीय और रिया तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल की प्राचार्य सोनल तनेजा, बीएड कॉलेज की प्राचार्य अनिता पारीक, वरिष्ठ व्याख्याता सरिता जैन, अर्चना गौतम और सोनिया शर्मा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मंच संचालन व्याख्याता वीणा शर्मा ने किया। प्राचार्य धीरज सिंह ने सभी छात्राओं को प्रेरित किया।


