Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शारदीय नवरात्र में भक्ति और उल्लास का माहौल छाया हुआ है। हनुमान नगर नवयुवक मंडल व हनुमान नगर कुचलवाड़ा कला के तत्वावधान में कुंचलवाड़ा रोड स्थित गौतम गार्डन में गरबा डांडिया महोत्सव बड़े धूमधाम से आयोजित हो रहा है।

शुक्रवार को आयोजित महोत्सव में हनुमान नगर थानाधिकारी गणेशराम मीणा और हरीश कार बाजार से राजू व हरीश सुखवानी बतौर अतिथि शामिल हुए। गरबा कमेटी ने अतिथियों का तिलक लगाकर और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं और पुरुषों के लिए डांडिया सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही, महिला-बालिका गरबा नृत्य, पुरुष नृत्य, मिक्स डांस और रोचक खेल सहित स्टैचू, चेयर रेस, और बॉल पास गेम ने समां बांध दिया। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार सौपे और मंडल को आर्थिक सहयोग दिया।

कांग्रेस में बलात्कारी स्वीकार नहीं, कांग्रेस में इस नेता की वजह से क्यों मचा बवाल


