Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुस्लिम एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से देवली ब्लॉक का प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह 28 सितंबर को होगा।
यह आयोजन अपरान्ह 3 बजे पहलवान शाह बाबा की दरगाह शरीफ पर आयोजित किया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि देवली एसडीएम रुबी अंसार होंगी। यहां मुस्लिम समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, हाफिज-ए-कुरआन, राजकीय सेवा में चयनित व्यक्तियों और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली शख्सियतों को सनद एजाजी मोमेंटो आदि देकर सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. मुश्ताक अहमद और कैशियर फिरोज खान अब्बासी ने दी।
समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के कई लोग उपस्थित रहेंगे।


