Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीबोरड़ा गणेशजी मंदिर परिसर में विकास कार्यों के लिए देवली निवासी भंवरलाल डीडवानिया ने अपनी पत्नी क्षेम कंवर डीडवानिया की पुण्यतिथि पर 11 हजार रुपए भेंट किए हैं।
इसे लेकर मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने दानदाता परिवार का माल्यार्पण, दुपट्टा और भगवान गणेशजी की छवि भेंटकर अभिनंदन किया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, सदस्य पप्पू लाल मीणा, जय सिंह मीणा और पुजारी मनोज कुमार मीणा सहित व दानदाता के पुत्र डॉ. मुकेश डीडवानिया, पुत्रवधू भी मौजूद थे।
केवट ने ठुकराई प्रभु राम की मुद्रिका, मांगी भवसागर से पार उतराई!



