Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessवित्तीय साक्षरता शिविर और स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित

वित्तीय साक्षरता शिविर और स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित


Deoli News 27 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा धुवांकलां द्वारा शनिवार को वित्तीय साक्षरता शिविर और स्वच्छता ही सेवा थीम पर चौपाल का आयोजन तेजाजी मंदिर धुवांकलां में किया गया।

यहां स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता विषय पर कविता पाठ और शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया। साथ ही, जन जागरूकता रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में राजस्थान ग्रामीण बैंक सवाईमाधोपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक कमल कुमार सोनी ने ग्रामीणों से स्वच्छता की शुरुआत खुद से करने और देश को स्वच्छ बनाने की अपील की। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और समय पर ऋण चुकाने के फायदे भी बताए। नाबार्ड प्रतिनिधि राजकुमार ने स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और ग्रामीणों को शौच के बाद और भोजन से पहले साबुन से हाथ धोने के महत्व के बारे में समझाया। एफलसी सुरेश अग्रवाल ने बैंक की योजनाओं और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक और कविता पाठ प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक धुवांकलां पवन अग्रवाल, शाखा प्रबंधक छान लोकेश मीणा, विद्यालय संचालक प्रमोद जाट, बैंक मित्र रामलक्ष्मण कुमावत और राजीविका प्रतिनिधि ममता सैनी सहित उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d