Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसड़क निर्माण में रोड़ा, बिजली के पोल की शिफ्टिंग नहीं

सड़क निर्माण में रोड़ा, बिजली के पोल की शिफ्टिंग नहीं


Deoli News 2 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय चिकित्सालय देवली से कुंचलवाड़ा बीजासन माताजी तक करीब 15 करोड़ की लागत से बनने वाले रोड के निर्माण में पोल शिफ्टिंग नहीं होने के चलते रोड़ा अटका हुआ है।

सड़क निर्माण के वर्क आर्डर को 3 महीने बीतने के बावजूद भी विद्युत निगम पोल शिफ्टिंग नहीं कर रहा हैं, जिसके चलते रोड का कार्य लगभग बंद पड़ा है। सड़क संवेदक ने बताया कि सभी विभागों और अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी आज तक कोई कार्य नहीं हो पाया है, जिसके कारण श्रमिक और मशीनें भी बेकार खड़ी हैं और आर्थिक नुकसान हो रहा है। विद्युत निगम का कहना है कि पोल शिफ्टिंग के लिए डिमांड जारी कर रखी है।

लेकिन भुगतान नहीं करवाया गया है। भुगतान जमा करवाते ही पोल शिफ्टिंग कर दी जाएगी। इस समस्या के कारण आने वाले दिनों में बरसात के कारण माताजी सहित इस मार्ग से जुड़े कई गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सहायक अभियंता एवीवीएनएल दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि पोल शिफ्टिंग का भुगतान जमा करवाते ही कार्य कर दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d