Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाने में बने महिला सुरक्षा सलाह केंद्र ने गुरुवार को एक पारिवारिक विवाद को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
परिवादिया काजल देवी ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट का परिवाद दिया था। जिस पर थाने के एएसआई दिलीप सिंह और महिला सुरक्षा सलाह केंद्र की एडवोकेट रश्मि वर्मा ने कार्रवाई की। उन्होंने दोनों पक्षों को देवली थाने में बुलाकर समझाइश की गई और विधि सलाहकार एडवोकेट रश्मि वर्मा ने समझाईश कर परिवादिया के पति और ससुराल वालों को राजी-खुशी घर भिजवा दिया। काजल देवी एसबीआई बैंक के सामने अपने पति के साथ रहती हैं और इस समझौते से उन्हें बड़ी राहत मिली है। महिला सुरक्षा सलाह केंद्र की पहल से पारिवारिक विवाद को सुलझाने में मदद मिली है।



