Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवकालिका यूनिट की ओर से गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर दो महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया।
पहले कार्यक्रम में रिको एरिया में राहुल स्टोन इंडस्ट्रीज में काम करने वाली 10 मजदूर वर्ग की महिलाओं को महिला अपराध और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। इसी तरह कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास में 50 बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई और महिला अपराध व साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाना और उन्हें महिला अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करना था।
जबकि माह अप्रैल में कालिका यूनिट देवली द्वारा एक गैर सायल को 170 में गिरफ्तार किया गया व दो जनों को थाने पर लाकर समझाईश करके छोड़ा गया। इस दौरान महिला कांस्टेबल रजिया बानो, महिला कांस्टेबल सुमन पारीक, गायत्री ने जानकारी दी।


