Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसड़क हादसे में बाइक सवार घायल हुआ

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हुआ


Deoli News 27 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के सावर मार्ग पर धुवाला के पास रविवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ है।

इसमें 55 वर्षीय जगदीश मीणा निवासी लक्ष्मीपुरा थाना क्षेत्र जहाज़पुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार वह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर नया गांव किसी परिजन से मिलने जा रहा था, तभी धुंवाला के करीब बड़ के पास एक टैक्टर से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को देवली चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल के सिर पर चोट आई है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d