Sunday, May 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsसड़क हादसे में युवक की मौत, पिता ने दर्ज कराया मामला

सड़क हादसे में युवक की मौत, पिता ने दर्ज कराया मामला


Deoli News 24 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमाननगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गत दिनों एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के पिता अनिल कुमार पुत्र भंवरलाल प्रजापत निवासी विनोबा भावे नगर,।अनंतपुरा कोटा ने पुलिस में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के अनुसार उनका 36 वर्षीय पुत्र अखिलेश प्रजापत कोटा का निवासी था, जो कार से बूंदी के पास 2 घायलों के साथ अजमेर जा रहा था। इसी दौरान हनुमाननगर थाना क्षेत्र के पास एक अज्ञात ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे यह एक्सीडेंट हुआ। हादसे के बाद घायल अखिलेश को तुरंत कोटा अस्पताल (मेडिकल कॉलेज अस्पताल) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए अस्पताल में उपस्थित हुए और पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। हनुमाननगर थाना पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d