Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डाबर कला में सतरंगी सप्ताह कार्यक्रम के तहत महिला रंगोली और महिला मार्च कार्यक्रम के तहत महिला वोटर्स को जागरूक करने के लिए रंगोली बनाई गई।


“वोट करूंगी, तभी तो बढूंगी” जैसे नारे से महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पर प्रधानाचार्य शबनम, प्रभारी आशा मीणा, सहप्रभारी भंवरलाल मीणा, सुधीर चौधरी, नंद सिंह राजावत, संतोष कुमार मीणा, छगनलाल मीणा, बूथ लेवल ऑफिसर खेमराज पीटीआई, कालूराम खटीक, रामकुमार खाती, दीपक कुमार मीणा, रामरतन कुमावत समेत कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, बूथ मित्र और वॉलिंटियर्स मौजूद थे।
मतदाताओं को किया जागरूक
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवडावास में मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्रों ने बाइक रेली निकालकर मतदान के लिए प्रेरित किया। इससे पहले उपप्राचार्य दयानंद वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान छात्रो ने संपूर्ण गांव मे बाइक रेली में नारे लगाते हुए 25 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए मतदाताओ को जागरूक किया।
प्राचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यालय में समस्त स्टाफ व छात्र छात्राओं ने मतदान की शपथ ली। वहीं विद्यालय में 67वी जिला स्तरीय जूडो व मलखंभ प्रतियोगिता के विजेता व उवविजेता व भाग लेने वाले 21 छात्र व 19 छात्राओं को प्रमाण पत्र सौपकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में दयानंद वर्मा, सुवालाल रघुनंदन, प्रदीप कुमार, देवनारायण गुर्जर, दौलत सिंह चौहान, तुलसीराम शर्मा, कमलेश कुमार आदि थे।



