Sunday, May 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसफाई के बाद सड़क किनारे कचरा, बदबू से लोग परेशान

सफाई के बाद सड़क किनारे कचरा, बदबू से लोग परेशान

(पब्लिक वॉइस)


Deoli News 10 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक गौशाला के समीप बरसाती नाले की सफाई के बाद निकाला गया कचरा आमजन के लिए समस्या बन गया है। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नाले से निकाला गया मलबा पिछले तीन-चार दिनों से सड़क किनारे ही पड़ा हुआ है।

भीषण गर्मी के बीच इस कचरे से बदबू के कारण क्षेत्र के लोगों का जीना मुहाल है। विशेषकर जनता कॉलोनी की ओर आने-जाने वाले राहगीरों और गौशाला आने वाले श्रद्धालुओं को इस सड़ांध से गुजरना पड़ रहा है। इसी तरह की स्थिति एजेंसी एरिया में हायर सेकेंडरी स्कूल की दीवार के पास भी बनी हुई है, जहां पिछले कई दिनों से कचरे के ढेर जमा हैं। हालांकि स्थानीय लोगों ने नाला सफाई के अभियान को नगरपालिका का सराहनीय कदम बताया है, लेकिन साथ ही यह मांग भी उठाई है कि कचरा निकालने के तुरंत बाद उसे वहां से हटाया जाना चाहिए।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सफाई के एक-दो दिन के भीतर मलबे का निस्तारण न होने से गंदगी वापस फैलने का डर रहता है और बदबू खतरा रहता है।

धर्म कर्म न्यूज़ : देवली से सांवरिया सेठ बस यात्रा 13 को, जाने “अपरा एकादशी” का महत्व

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d