Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceसमाज की विकास समिति को बदनाम करने का आरोप

समाज की विकास समिति को बदनाम करने का आरोप

उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा


Deoli News 19 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जीनगर समाज विकास समिति देवली के लोगों ने समाज को बदनाम करने का एक दंपति पर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन में बताया कि जीनगर समाज देवली ने समाज उत्थान के लिए विकास समिति गठित की है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि समाज के तेली मोहल्ला निवासी देवेंद्र कुमार जीनगर व उसकी पत्नी समाज के लोगों को गाली गलौच करते है। वहीं समाज को गुमराह करने के लिए उक्त दंपती सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी कर रहे हैं। जिससे जीनगर समाज की छवि खराब हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि उक्त दंपति ने समाज के अध्यक्ष अशोक कुमार चंदेल व उसके परिजनों पर झूठा मामला दर्ज कराया है। ज्ञापन में समाज अध्यक्ष को उचित न्याय दिलाने व संबंधित दंपति को पाबंद करने की मांग की है। जिससे कि समाज में शांति व्यवस्था कायम हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d