Deoli News 19 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में एसीजेएम और एडीजी कोर्ट खोलने की मांग को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जयपुर में कानून एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल से मिला।
दरअसल यह प्रतिनिधिमंडल अभिभाषक संघ अध्यक्ष महावीर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में मिला। अधिवक्ताओं ने न्याय मंत्री को देवली की भौगोलिक स्थिति, टोंक मुख्यालय से दूरी व वर्क लोड आदि की जानकारी देते हुए एसीजेएम और एडीजी कोर्ट खोलने की आवश्यकता बताई। वही दोनों कोर्ट खोलने के पक्ष में अधिवक्ताओं ने कानून एवं न्याय मंत्री के समक्ष तर्क रखें तथा ज्ञापन सौपकर मांग की। इसी तरह अधिवक्ताओं ने प्रदेश भाजपा कार्यालय मंत्री मुकेश पारीक से भी मुलाकात कर दोनों कोर्ट खोलने की मांग की। उल्लेखनीय है कि एसीजेएम व एडीजी कोर्ट खोलने की मांग को लेकर देवली के अधिवक्ता पिछले दिनों से न्यायिक कार्य के बहिष्कार व क्रमिक भूख हड़ताल पर है।



