Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsसम्मान में मिली राशि भेंट की, स्वच्छ-स्वस्थ भारत पर प्रतियोगिता हुई

सम्मान में मिली राशि भेंट की, स्वच्छ-स्वस्थ भारत पर प्रतियोगिता हुई


Deoli News 28 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी पीईईओ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवपुरा ढाणी की शिक्षिका प्रियंका गौतम ने शिक्षक सम्मान में मिली राशि विद्यालय विकास के लिए सौपी है।

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि शिक्षिका गौतम ने विद्यालय एसडीएमसी की बैठक में यह राशि प्रधानाध्यापक शिवकरण बैरवा को दी। शिक्षिका गौतम का शिक्षक दिवस पर ब्लॉक स्तर पर सम्मान किया गया था। जिसमें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 5100 रुपए की राशि का चैक मिला था।

स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत” चित्रकला व निबन्ध प्रतियोगिता हुई

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित मानक क्लब के अंतर्गत “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत” चित्रकला व निबन्ध प्रतियोगिता हुई। इसमें 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मानक क्लब के मेंटर जितेन्द्र कुमार ने मानकों के आधार पर बनी वस्तुओं का स्वास्थ्य और स्वच्छता में योगदान के बारे में जानकारी दी।

उपप्राचार्या अर्पणा शर्मा ने प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया। पर्यवेक्षक का कार्य हेमराज कोली, रिंकू पंचोली व अंजुलता पारीक ने किया।

रविवार को देवली समेत एक दर्जन से अधिक क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d