25 नवंबर से शुरू होगी नए समय के अनुसार जलापूर्ति
Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कार्यालय सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक विभाग देवली की ओर से सर्दी के मद्देनजर जलापूर्ति समय में परिवर्तन किया गया है।

इसे लेकर सहायक अभियंता हरिकेश मीणा ने आदेश जारी किया है। कनिष्ठ अभियंता पीएचइडी हिना ने बताया कि यह जलापूर्ति आदेश 25 नवंबर से शुरू होगा। इसके तहत सुबह 6:15 बजे बंगाली कॉलोनी, कीर मोहल्ला, नेहरू मार्केट, बैरवा मोहल्ला, खटीक मोहल्ला, घोसी मोहल्ला, छतरी चौराहा व विवेकानंद कॉलोनी में जलापूर्ति होगी। इसी तरह चर्च रोड, बाजार (नेहरू मार्केट), जनता कॉलोनी, पटेल नगर, चर्च रोड, विवेकानंद कॉलोनी क्षेत्र में सुबह 6 बजे जलापूर्ति शुरू की जाएगी। जबकि अन्य स्थानों का जलापूर्ति पूर्व की भांति यथावत रहेगी।



