Deoli News 25 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत विकास परिषद के तत्वाधान में बुधवार से अग्रवाल धर्मशाला देवली में सात दिवसीय एक्यूप्रेशर और सुजोक पद्धति का मेगा स्वास्थ्य कैंप की शुरुआत हुई।
स्वास्थ्य कैंप का उद्घाटन भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने किया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष दौलत जैन एवं कोषाध्यक्ष हुकुमचंद टेलर ने बताया कि कैंप 25 जून से शुरू होकर आगामी एक जुलाई तक चलेगा। इसमें विभिन्न बीमारियों का इलाज एक्यूप्रेशर और सुजोक पद्धति से किया जाएगा। जिसमें डॉ. वीरेंद्र जैन, डॉ. एसके चौधरी, डॉ. गुड़िया चौधरी और डॉ. धर्मेंद्र कुमार अपनी सेवाएं देंगे। यह शिविर प्रतिदिन सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक एवं अपरान्ह 3 से रात 8 बजे तक संचालित होगा।
सात शिविर का न्यूनतम रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है। शिविर में मोटापा, बीपी, शुगर, कब्ज, सर्वाइकल, सिर दर्द, कमर दर्द, थायराइड, माइग्रेन, अनिद्रा समेत विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाएगा।


