भूखण्डधारियों को नोटिस, अतिक्रमण, सफाई, मांस मछली बाजार को शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर कमेटी का गठन
Deoli News 7 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगरपालिका मण्डल देवली की साधारण सभा गत दो दिन पहले शुक्रवार को पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन की अध्यक्षता में पालिका सभागार में आयोजित हुई।
अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा के अनुसार बैठक में वृद्धाश्रम निर्माण, तरणताल निर्माण, महिला स्नानागार निर्माण, अटली उद्यान में टॉयट्रेन फव्वारा, लोक परिवहन एवं प्राईवेट बसों से शुल्क वसूली, सिवायचक भूमियों पर योजनाए बनाकर आम नीलामी से विक्रय करने, अजमेर बाईपास तक सडक निर्माण, कर्मचारियों की पदोन्नती, गणेश रोड गौशाला, ममता चौराहा स्थित भवन के संचालन, नगरपालिका लाईब्रेरी के संचालन, विज्ञापन उपविधियां, सब डिविजन की पत्रावलियां, न्यायालय के आदेशों की पालना, नगरपालिका जमीनों पर वायर फैंसिंग करने, नगरपालिका मीटिंग हॉल, सफाई व्यवस्था, वाटर बॉडी रिनावेट, जलदाय विभाग को भूमि आवंटन सहित विकास कार्यो के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। वहीं रिक्त भूखण्डधारियों को नोटिस देने, अतिक्रमण एवं सफाई, मांस मछली बाजार को अन्यत्र शिफ्ट करने के प्रस्तावों पर कमेटी का गठन किया गया।
नगरपालिका क्षेत्र के शमशानों के संचालन, नगरपालिका में ई-मित्र एवं फोटो कॉपी संचालन के लिए स्थान उपलब्ध करवाने के प्रस्तावों को आगामी बैठकों में रखने का निर्णय लिया गया। इस दौरान बैठक में पार्षदों ने तर्क वितर्क रखें।


