Deoli News 7 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इन्हरव्हील क्लब ऑफ देवली की नई कार्यकारणी का चुनाव शनिवार को सर्वसम्मति से हुआ।
नवनिर्वाचित सचिव मनाली गुप्ता ने बताया कि इन्हरव्हील क्लब की बैठक में सदस्या अनु शर्मा, वर्षा मंगल, भारती अग्रवाल, वर्षा डाबर, सोनू चौधरी, मीना सिंहल, शैफाली मंगल, जिया सुवालका, ज्योति जैन, नेहा अग्रवाल सहित मौजूद थी। बैठक में सर्व सम्मति से अनु शर्मा को अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह सचिव मनाली गुप्ता, उपाध्यक्ष वर्षा मंगल, कोषाध्यक्ष भारती अग्रवाल एवं ईएडमिन वर्षा डाबर को चुना गया। बाद में सभी सदस्यो ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनु शर्मा ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत क्लब की ओर से पौधारोपण अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान कार्यकारिणी के अन्य सदस्यो ने भी अपने विचार प्रकट किए।



