Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeInspectionवृहद पौधारोपण सोमवार को, एसडीओं ने लिया जायजा

वृहद पौधारोपण सोमवार को, एसडीओं ने लिया जायजा


Jahazpur news 7 जुलाई (आज़ाद नेब) शाहपुरा को हरित बनाने के उद्देश्य से 8 जुलाई को वृहद पौधारोपण की तैयारियों को लेकर रविवार को उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार ने पालिका क्षेत्र में जगहों का निरीक्षण किया।

पालिका ईओ राघव मीणा ने बताया कि मानसून में अधिकाधिक पौधे लगाने एवं ज़िले को हरित बनाने के उद्देश्य से ज़िला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशानुसार 8 जुलाई को बड़ी संख्या में पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए पालिका क्षेत्र में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना (शहरी नरेगा) श्रमिको की सहायता से पौधारोपण की तैयारियां पूरी की गई है। पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा ने बताया कि इस बार गर्मी में भीषण गर्मी के चलते राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने लक्ष्य रखा है। सोमवार को पूरे पालिका क्षेत्र में पौधारोपण का रिकॉर्ड बनाया जाएगा। पालिका कनिष्ठ तकनीकी सहायक प्रखर भारद्वाज ने बताया कि पालिका क्षेत्र में 3 जगह सघन पौधारोपण के लिए चयन की गई है।

उपखंड अधिकारी पाटीदार के साथ रेंजर जोगेंद्रसिंह शेखावत, नगर पालिक ईओ राघव सिंह मीणा, जेईएन महेंद्र गुर्जर, जेटीए प्रखर भारद्वाज मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d