Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसीएम की टोंक यात्रा को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

सीएम की टोंक यात्रा को लेकर कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण


Desk News 26 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 जून को कृषि उपज मंडी टोंक में 65 लाख से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की बढ़ी हुई राशि उनके खातों में हस्तांतरण करेंगे।

टोंक में प्रस्तावित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही यात्रा की आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पुलिस विभाग को यात्रा की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था व पार्किंग, सार्वजनिक निर्माण को हैलीपेड, सेफ हाउस, सुगम सड़क मार्ग, नगर परिषद को अग्निशमन, सफाई, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा विभाग को एंबुलेंस एवं मेडिकल स्टॉफ की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं विद्युत निगम को कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने के लिए कहा। बैठक में एएसपी सरिता सिंह, सीईओ प्रतिष्ठा पिलानिया समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया

इससे पूर्व जिला कलक्टर ने कृषि उपज मंडी स्थित कार्यक्रम स्थल पर जाकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने वीआईपी एवं आमजन के प्रवेश, पार्किंग, सेफ हाउस, डोम, स्टेज एवं हेलीपेड आदि का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन की तैयारी की जानकारी लेकर बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d