Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबैट्री व सौर पैनल चोरी के प्रकरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार

बैट्री व सौर पैनल चोरी के प्रकरण में वांछित आरोपी गिरफ्तार

“टॉप 10 है आरोपी”


Deoli News 31 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने वर्ष 2018 के ट्रेक्टरों की बैटरियां और टेप मशीन तथा सौर ऊर्जा प्लांट से सौर पैनल चोरी के प्रकरणों में वांछित टॉप-10 शातिर आरोपी राजेश पुत्र रंगलाल मीणा निवासी कासीर को गिरफ्तार किया है।

Social News : मंदिर विकास के लिए सहयोग दिया

आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा 2 स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी थे। पुलिस अधीक्षक टोंक विकास सागवान के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा मोटाराम बेनीवाल तथा पुलिस उप अधीक्षक देवली रामसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को बारला पोल्या थाना हनुमान नगर जिला भीलवाड़ा से डिटेन किया। इससे पहले पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कासीर, भीलवाड़ा, केकड़ी, जयपुर और नसीराबाद सहित शहरों में दबिश दी थी।

लेकिन पकड़े जाने की संभावना के चलते आरोपी बार-बार जगह बदलता था। पुलिस की गठित टीम में हैडकांस्टेबल अब्दुल वहाब, ईस्माइल आदि थे। जिनके सहयोग से आरोपी पकड़ा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d