Deoli News 6 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य में कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत अब स्कूटी वितरण प्रत्यक्ष लाभांतरण (DBT) से किया जाएगा।
प्राचार्य प्रो. पीएम वर्मा ने बताया कि अब स्कूटी के लिए स्वीकृत राशि सीधे छात्राओं के बैंक खाते में जमा होगी। इससे कॉलेजों पर वितरण, भंडारण एवं पंजीयन का भार कम होगा और पारदर्शिका रहेगी। इससे पहले स्कूटी आपूर्ति देरी व व्यवस्थागत समस्याओं से शैक्षणिक कार्य प्रभावित होता था। लिहाजा अब इस नई व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी।
एजुकेशन न्यूज़ : आदर्श कॉलेज ऑफ फार्मेसी में “डी फार्मेसी” के प्रवेश शुरू



