Deoli News 18 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली रामराय मीणा ने बुधवार को देवली ब्लॉक के करीब आधा दर्जन राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया।
इनमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंथली, चंदवाड़, गुराई, रामसागर, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सतवाड़ा (बालूंदा) विद्यालयों में संचालित राज्य स्तरीय अर्धवार्षिक परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। उक्त विद्यालयों में परीक्षा व्यवस्थित, सुचारू रूप से संचालित पाई गई। परीक्षा संबंधित रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। सभी विद्यालयों में परीक्षा संबंधी रिकॉर्ड संधारित मिला। परीक्षा विभागीय निर्देशानुसार व्यवस्थित संचालित मिली। नियमित रूप से परीक्षा संचालन में प्रश्न पत्र सुरक्षा एवं गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखने के लिए संस्था प्रधानों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महाराज कंवरपुरा रामसागर में शाला संबलन निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विद्यार्थियों को वितरित किए स्वेटर
देवली निवासी व सेवानिवृत्त आईएएस शिवजीराम प्रतिहार ने अपनी दिवंगत पत्नी कल्ली देवी की स्मृति में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नापाकाखेड़ा में अध्यनरत बच्चों में से जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर वितरित किए।
विद्यालय के शिक्षक लादुलाल मीणा ने बताया कि प्रतिहार का मूल गांव नापाखेड़ा है तथा उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा यहीं से प्राप्त की थी। उन्होंने सभी बालकों को निरंतर प्रगति एवं हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्या आशा हालदानिया, व्याख्याता कमल सिंह मीणा, विद्यालय स्टाफ में अनिल त्रिपाठी, लादूलाल मीणा, खेमराज मीणा एवं अध्यापक उपस्थित थे।


