Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessस्पेयर पार्ट्स संगठन बंद रखेगा दुकाने

स्पेयर पार्ट्स संगठन बंद रखेगा दुकाने


Deoli News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हाल ही में व्यापार महासंघ देवली की आयोजित बैठक में व्यापारियों से विचार विमर्श के बाद हर माह के अंतिम मंगलवार को बाजार बंद रखने का निर्णय फिलहाल स्थगित कर दिया है।

लेकिन इसके बावजूद देवली में संचालित स्पेयर पार्ट्स व टू व्हीलर मैकेनिक संगठन अपने प्रतिष्ठान बंद रखेगा। संगठन से जुड़े विनोद साहू ने बताया कि उनका संगठन पूर्व की तरह हर माह के अंतिम मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान व दुकानें बंद रखेगा। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी वे माह में एक दिन छुट्टी दिए जाने के समर्थन में थे और अब भी है। भले ही व्यापार महासंघ ने उक्त निर्णय स्थगित कर दिया है। लेकिन उनका संगठन हर माह के अंतिम मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखेगा। इस बार 28 मई को मौजूदा माह का अंतिम मंगलवार रहेगा। विनोद साहू ने बताया कि संगठन के अंतर्गत करीब 50 दुकानें शामिल है। जिनका निर्णय पूर्व की तरह यथावत रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d