Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationनरेगा एवं सफाईकर्मियों के कार्य समय में बदलाव, गर्मी के मद्देनजर निर्णय

नरेगा एवं सफाईकर्मियों के कार्य समय में बदलाव, गर्मी के मद्देनजर निर्णय


Desk News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौम्या झा ने मनरेगा एवं सफाईकर्मियों के कार्य समय में परिवर्तन कर बड़ी राहत दी है।

जिला कलक्टर ने बताया कि अत्यधिक गर्मी (हीट वेव) को देखते हुए जिले में नरेगा श्रमिक सुबह 5ः30 से दोपहर 12ः30 बजे तक कार्य करेंगे। इसी प्रकार नगर परिषद टोंक एवं नगर पालिका निवाई, मालपुरा उनियारा एवं देवली के सफाईकर्मी सुबह 5 से दोपहर 10 बजे तक कार्य करेंगे। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि नरेगा श्रमिक कार्य स्थल, नगर परिषद, नगर पालिका एवं कृषि उपज मंडी समितियों के कार्य स्थल पर पेयजल, छाया, आईपैक्स, मेडिकल किट, ओआरएस, गीले तौलिए एवं नींबू पानी के साथ-साथ हीट स्ट्रोक की स्थिति के लिए प्रशिक्षित कार्मिक की उपस्थिति एवं जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष नं भी कार्यस्थल पर अंकित करने के निर्देश दिए गए है।

गौशालाओं में गौवंश एवं अन्य मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य सचिव के निर्देश पर जिला कलक्टर ने लू-प्रकोप (हीट वेव) के मद्देनजर जिले की गौशालाओं में गौवंश एवं अन्य मवेशियों को पानी की आपूर्ति के लिए जिला परिषद सीईओ, आयुक्त नगर परिषद, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी एवं पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों को जलदाय विभाग एवं अन्य के सहयोग से गौवंश के लिए पानी की आपूर्ति करने के निर्देश दिए है।

नौतपा शुरू, 9 दिनों तक बरसेगी आग, सावधानी बरतें लोग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d