Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsनौतपा शुरू, 9 दिनों तक बरसेगी आग, सावधानी बरतें लोग

नौतपा शुरू, 9 दिनों तक बरसेगी आग, सावधानी बरतें लोग

(अवेयरनेस पॉइंट)

तेज गर्मी व धूप से करें बचाव


Deoli News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शनिवार से हिंदू पंचांग के अनुसार नौतपा शुरू हो चुका है। इस 9 दिन तापमान सबसे अधिक होगा। पहले दिन दोपहर 12 बजे का तापमान 41 से 42 डिग्री के करीब जा पहुंचा। ऐसे में 9 दिनों तक आसमान से आग बरसेगी।

नौतपा की अवधि में सूर्य व पृथ्‍वी के बीच की दूरी सबसे कम होगी। इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। सूर्य 25 मई सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। शुरू के 9 दिन सबसे भीषण गर्मी होने की वजह से इसे नौतपा कहते हैं। इन 9 दिन को सबसे ज्‍यादा भीषण गर्मी पड़ेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल जेठ मास की शुरुआत में नौतपा शुरू होता है। यूं तो नौतपा 15 दिनों का होता है, लेकिन शुरू के 9 दिन सबसे अधिक गर्मी पड़ती हैं।

social News : शौर्य प्रशिक्षण से लौटे बजरंग दल कार्यकर्ताओं का स्वागत

वैज्ञानिक दृष्टिकोण इसका यह है कि मई के आखिरी सप्‍ताह में सूर्य और पृथ्‍वी के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है। लिहाजा प्रचंड गर्मी को देखते हुए लोगों को हीट वेव से बचाव के लिए गंभीर होना पड़ेगा। अब तक लू व तापाघात से प्रदेश में कई मौते हो चुकी है। राजस्थान सरकार ने भी लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d