हीट वेव से बचाव की तैयारी
Deoli News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश सरकार व मौसम विभाग के निर्देशानुसार हीट वेव से बचाव के लिए राजकीय चिकित्सालय देवली में भी तैयारी की गई है। इसे लेकर लू व तापाघात के रोगियों के लिए अलग से वार्ड आरक्षित रखे गए हैं।
ताकि ऐसे रोगियों को तत्काल उपचार मिल सके। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि तेज गर्मी व हीट वेव को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन विभिन्न वार्डों में रोगियों की सुविधा के लिए 10 कूलर तथा 15 एसी की डिमांड मुख्य चिकित्सा अधिकारी टोंक को भेजी है। यदि यह स्वीकृति मिलती है तो अस्पताल के वार्डों में भी कूलर व एसी लगेंगे। जबकि इससे पहले सभी चिकित्सकों के कक्ष में एसी लग चुके है। हालांकि यह जरूरत वार्डों में अधिक है। जिसे समय रहते ही पूरा कर लेना चाहिए था। इसके अलावा हीट वेव के रोगियों के लिए कॉटेज वार्ड के तीन कमरे आरक्षित रखे गए हैं। जहां केवल हीट वेव या उसे ग्रसित रोगी ही उपचार लेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भारत विकास परिषद की प्याऊ में एक वाटर कूलर शुरू किया गया है। जिससे लोगों को ठंडा पानी मिल सकेगा।
वही ओपीडी, पर्ची काउंटर के पास पानी के कैंपर व ओआरएस के पैकेट रखे गए, ताकि यहां आने वाले रोगी व उनके परिजन जरूरत महसूस होने पर यह ले सके।


