Deoli News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल, कैंसर केयर एवं जनसेवा समिति देवली के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 31 मई को देवली में, कैंसर जांच, आपके द्वार हेल्थ कैंप लगाया जाएगा।
जिसमें यहां आने वाले लोगों को चिकित्सीय परामर्श के साथ आधा दर्जन नि:शुल्क जांच की सुविधा भी मिलेगी। कार्यक्रम के अनुसार यह शिविर सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक तहसील परिसर स्थित राजस्थान पेंशनर भवन में आयोजित होगा। शिविर में मैमोग्राफी (स्तन जांच), पेप स्मीयर टेस्ट (गर्भाशय की जांच) फेफड़ों की जांच, ओवरी, प्रोस्टेट व अन्य रक्त परीक्षण नि:शुल्क किए जाएंगे। उक्त कैंप में मुंह या गले में नहीं भरने वाला छाला, निकलने में दिक्कत होना, आवाज में परिवर्तन, शरीर के किसी भी भाग में गांठ, आकार में परिवर्तन, लंबे समय तक खांसी या कफ में खून आना, मल, मूत्र द्वार में ब्लड आना, वजन का कम होना आदि दिक्कतों से जूझ रहे लोग कैंप में नि:शुल्क जांच व परामर्श की सुविधा प्राप्त सकते हैं।



