एक लाख़ रुपए की लागत से कराया निर्माण
Deoli News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दूनी में एक लाख रुपए की लागत से वाटर कूलर सहित जल मंदिर का निर्माण कराने वाले भामाशाह मूलचंद कोली दंपत्ति का शनिवार को सम्मान किया गया।
प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि बच्चों के शीतल जल की आपूर्ति के लिए भामाशाह ने यह काम किया है। उन्होंने अपने पिता रघुनाथ कोली निवासी बनेड़ा (भीलवाड़ा) की पुण्य स्मृति में विद्यालय को जल मंदिर मय वाटर कूलर टैंक फिटिंग के साथ बनाकर समर्पित किया है। यहां आयोजित समारोह में भामाशाह मूलचंद कोली व उनकी पत्नी का माला, साफा, शॉल से एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया।
इस दौरान उपप्रधानाचार्य रामलक्ष्मण गुप्ता, प्राध्यापक कन्हैया लाल मीणा, महावीर प्रसाद बडगूजर, लादूलाल मीणा, अशोक शर्मा, सुरेन्द्र सिंह नरूका, शिवजी लाल जाट, संजीव भारद्वाज, महेंद्र चौधरी, सत्यनारायण शर्मा समेत थे।


