Deoli News 26 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से पहली बार जहाजपुर स्थित स्वस्तिधाम पदयात्रा आगामी 29 सितंबर को रवाना होगी। इसे लेकर पदयात्रा का पोस्टर विमोचन किया गया है।
यात्रा से जुड़े मनोज जैन ने बताया कि इस दौरान स्वस्तिधाम की प्रणेता आर्यिका स्वस्तिभूषण ने पोस्टर विमोचन किया और आयोजकों को शुभकामना दी। इस मौके पर पूर्व न्यायाधीश नरेंद्र कुमार जैन, डॉ. अनंत जैन, संजय सेठी, प्रदीप जैन, धनराज जैन, जम्बू जैन समेत मौजूद थे। जिन्होंने आर्यिका को पदयात्रा की रूपरेखा बताई और आशीर्वाद लिया। यह यात्रा 29 सितंबर सुबह 4:30 बजे श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट से रवाना होगी। इस मौके पर दोपहर 12 बजे विधान आयोजित होगा। पदयात्रा के लिए पुरुष व महिला यात्रियों का ड्रेस कोड रखा गया है। पदयात्रा को लेकर तैयारियां जारी है।



