Deoli News 26 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के राजकीय अस्पताल में पिछले डेढ़ माह से डेंटिस्ट नहीं होने से लोगों को उपचार के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लिहाजा उपचार के लिए आने वाले रोगियों को निराश हाथ लग रही है।
जानकारी के अनुसार देवली अस्पताल में दो डेंटिस्ट कार्यरत थे। इनमें एक महिला चिकित्सा लिव पर चल रही है जबकि दूसरे डेंटिस्ट पिछले डेढ़ माह से जयपुर निदेशक ऑफिस में लगे हैं। इसके चलते उपचार के लिए आने वाले रोगियों को वापस लौटना पड़ रहा है। डेंटिस्ट के अभाव में स्वास्थ्यकर्मी केवल सामान्य व उपचार परामर्श दे पा रहे हैं। जबकि रुट कैनल, फीलिंग, केपिंग समेत कम ठप है। इस संबंध में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता का कहना है कि डेंटिस्ट की खाली पदों को लेकर उन्होंने उच्च अधिकारियों को बता दिया है। वह प्रयास कर रहे हैं कि जल्द ही देवली अस्पताल में डेंटिस्ट की नियुक्ति हो, ताकि लोगों को उपचार मिल सके।



