Deoli News 26 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में गुरुवार को किशोरी मेले का आयोजन हुआ। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि पंचायत स्तरीय किशोरी मेले में स्थानीय विद्यालय सहित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय देवपुरा ढाणी दुर्गापुरा ढाणी, कंजर बस्ती की बालिकाओं ने भाग लिया।
शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि मेले में छात्राओं ने हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान, हस्तकला,आदि विषय आधार खेल, चार्ट, कबाड़ से जुगाड एवं प्रतिरूप बनाकर रोचक मेले का आयोजन किया।किशोरी मेले में अपने-अपने विषय एवं शैक्षणिक स्तर के अनुसार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। पंचायत स्तर पर चयनित छात्राओं का ब्लॉक स्तर पर आयोजित किशोरी मेले में भेजा जाएगा।
मेला लगा और कृष्ण भोग कराया
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में बाल किशोरी मेले एवं कृष्ण भोग हुआ। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य दयाल राम मीणा ने बताया कि स्थानीय विद्यालय सहित क्षेत्र की उच्च प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुरा, अम्बापुरा ककोडिया, दुर्गापुरा के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी और निर्णायक मंडल ने निरीक्षण कर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। स्टाफ की ओर से सभी छात्रों को कृष्ण भोग खिलाया गया। मंच संचालन संजय सोयल ने किया।



