Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसरपंच ने इस्तीफे की चेतावनी दी, नेकचाल रास्ते का मामला

सरपंच ने इस्तीफे की चेतावनी दी, नेकचाल रास्ते का मामला

4 दिनों से जारी है ग्रामीणों का अनशन


Deoli News 26 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली गांव पंचायत को शहर से जोड़ने वाले मार्ग दुरुस्त करने की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से ग्रामीण उपखंड कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठे हैं। इस दौरान विभिन्न संगठनों के लोग धरने पर पहुंचकर समर्थन दे रहे हैं। वही गुरुवार को ग्राम पंचायत सरपंच शीला कँवर ने ग्रामीणों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर इस्तीफे पेशकश कर दी है।

सरपंच ने उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा को बताया कि वह महिला सरपंच है। गांव के लोगों ने उन्हें सर्वाधिक मतों से जीतकर सरपंच बनाया है। लेकिन आज वही लोग अपनी मांगों के लिए अनशन पर बैठे हैं। इससे पूर्व भी नेकचाल रास्ते पाळ पर मिट्टी डलवाने के लिए प्रशासन से आग्रह किया जा चुका है। लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। नतीजा निष्क्रियता की वजह से ग्रामीण उपखंड कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठे हैं। सरपंच ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर नेकचाल रोड पहाड़ पर मिट्टी डलवाने का काम शुरू नहीं हुआ तो और अनशनकारियों का अनशन समाप्त नहीं कराया तो वह चौथे दिन इस्तीफा दे देंगी। इसी तरह सरपंच व ग्रामीणों ने खसरा नं 4106 ग्राम पंचायत देवली गांव में पाळ के रिसाव से होने वाली जनहानि को लेकर ज्ञापन सौपा। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पाळ वर्तमान में अतिवृष्टि से कमजोर पड़ गई है। जिससे पानी का रिसाव हो रहा है। पाळ कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकती है। जबकि यहां धार्मिक स्थल है। जहां प्रतिदिन दर्जनों लोग दर्शनों के लिए आते हैं।

ज्ञापन में खसरा नंबर 4106 में न्यायालय द्वारा स्थगन है या नहीं इसकी लिखित जानकारी देने एवं खसरे में स्थित गैर मुमकिन पाळ को तहसीलदार, पटवारी हल्का देवली द्वारा मौके पर जाकर सीमा ज्ञान करवाने की मांग की गई। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि तालाब की पाळ पर मिट्टी डलवाने व मरम्मत करने की मांग को लेकर देवली गांव के ग्रामीण पिछले चार दिनों से उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर अनशन पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d