“शुद्ध आहार मिलावट पर वार”
Deoli News 26 सितम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विशेष अभियान “शुद्ध आहार-मिलावट पर वार” के तहत शहर में गुरुवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग टीम ने कार्रवाई की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने देवली में संचालित विनायक डेयरी एवं श्रीगणेश डेयरी का औचक निरीक्षण कर घी के दो नमूने लिए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया गया। जांच रिपोर्ट मिलने विभागीय कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि मिलवाटी खाद्य तेल, घी, दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ (मावा, पनीर ) मिलावटी मसाले, पेय पदार्थ, आटा, बेसन आदि खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।



