सरपंच के नेतृत्व में लोगों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Deoli News 26 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजमहल कस्बे से गुजरते अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली समेत वाहनों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। इन ग्रामीणों ने गांव के राजकीय विद्यालय के छात्र छात्राओं व आमजन के साथ दुर्घटना की आशंका जताई।
इसे लेकर गुरुवार को सरपंच किशन गोपाल सोयल के नेतृत्व में ग्रामीणों व प्रधानाचार्य ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि गांव से गुजर रही बनास नदी क्षेत्र से प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक अवैध बजरी भरकर गुजर रहे हैं, जो ओवरलोड होकर मुख्य बाजार के आबादी क्षेत्र से तेज रफ्तार से निकलते हैं। जिससे गांव में हादसे का अंदेशा रहता है। जिसके बारे में कई बार शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज लोगों ने उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौंपकर बजरी से भरे अवैध वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।



