Deoli News 26 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद हंसराज जाट राउमावि निवारिया में किशोरी बाल मेले का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि विद्यालय की बालिकाओं ने 3 जोन बनाकर प्राथमिक और माध्यमिक वर्ग में विभिन्न विषयों की स्टालें लगाई।
यहां सीबीईओ डॉ. सीमा पाराशर ने गतिविधियों को देखा एवं बालिकाओं से विषयों से सम्बंधित प्रश्न किए। विद्यालय की कम्प्यूटर लैब, कक्षा देखी। इसी प्रकार एसीबीईओ प्रधान लाल मीणा ने विद्यार्थियों से स्टालों से सम्बंधित प्रश्न पूछे। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में किशोर किशोरी शैक्षिक मेला लगा। इसका उद्देश्य छात्र छात्राओं को स्वयं करके सीखने के अवसर उपलब्ध करवाना है। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के तीन जोन बनाए। जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न मॉडल चार्ट बनाकर स्टाल लगाए। निर्णायकों द्वारा अवलोकन कर प्रथम तीन स्थान पर छात्र छात्राओं का चयन किया। यह जानकारी किशोरी मेला प्रभारी मनीषा मीणा ने दी।



