Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को पंचायत समिति देवली परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
दरअसल यह हस्ताक्षर अभियान विकास अधिकारी दिवाकर मीणा के नेतृत्व में शुरू किया गया। इसमें ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक व पंचायत समिति कर्मचारियों ने हस्ताक्षर कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इसी तरह राजकीय महाविद्यालय देवली में प्राचार्य पूरणमल के नेतृत्व में छात्राओं ने हाथों पर मेहंदी लगाकर मतदान का संदेश दिया।
प्राचार्य ने कहा कि प्रजातंत्र के लिए प्रत्येक व्यक्ति का मतदान करना जरूरी है। विभिन्न स्लोगन व नारों के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई। खासकर नवमतदाताओं को प्रेरित किया। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रथम तीन स्थानों पर छात्रों का चयन भी किया गया।



