Deoli News 5 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य से महावीर इंटरनेशनल देवली की ओर से पटेल नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ धर्मशाला में बुधवार रात 124वां लाइफ चेंजिंग एंड हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार आयोजित हुआ।
इस सेमिनार में स्वस्थ जीवन कैसे जिया जाए, इस विषय पर प्रमुख वक्ता अनिल जैन ने जीवन शैली के 21 महत्वपूर्ण घटकों पर प्रकाश डाला, जिन्हें अपनाकर प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ और निरोगी जीवन जी सकता है। जिन रिफ्लेक्सोलॉजिस्ट ऋषभ जैन ने जिन रिफ्लेक्सोलॉजी चिकित्सा पद्धति से अति आवश्यक स्थिति में दर्द से राहत प्राप्ति के लिए प्रतिबिम्ब केंद्रों की जानकारी दी। जिन रिफ्लेक्सोलॉजिस्ट हर्षित जैन ने जिन रिफ्लेक्सोलॉजी की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।पदाधिकारियों ने स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने का संकल्प लिया और वर्तमान में इस प्रकार के जन जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता बताई।
इस अवसर पर बाबूलाल जैन, नरेंद्र कुमार जैन, डॉ. राजकुमार गुप्ता और महावीर जैन ने इस सेमिनार को सफल बनाने में सहयोग दिया।


