Deoli News 10 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हैदराबाद प्रवास के दौरान टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश चन्द्र मीना का प्रवासी राजस्थानियों व दूनी क्षेत्र के लोगों द्वारा स्वागत किया गया।
इस दौरान दूनी निवासी एवं प्रवासी राजस्थानी घासीराम शर्मा समेत लोगों ने उनका माल्यार्पण व राजस्थानी परंपरा व संस्कृति के अनुरूप साफा बंधाकर अभिनंदन किया। सांसद ने वहां के प्रवासी लोगों से हाल-चाल जाने और उनसे बातचीत की।


