Deoli News 25 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में तहसील कैंपस में सोमवार रात नाइट ड्यूटी पर मौजूद एक होमगार्ड ने नेकी दिखाते हुए एक युवक का खोया हुआ मोबाइल उसे वापस लौटा दिया है।
होमगार्ड सुनील कुमार ग्वाला नाइट ड्यूटी के दौरान तहसील परिसर में था, जहाँ अक्सर बाइक पार्किंग की जाती हैं। इसी दौरान उन्हें परिसर में एक मोबाइल फोन पड़ा मिला। यह फोन जितेंद्र सेन पुत्र जगमोहन सेन निवासी दौलता मोड़ का था, जो समीप ही किराना की दुकान पर काम करता है। जितेंद्र शाम को दुकान से काम खत्म कर घर जा रहा था। तभी यह मोबाइल तहसील परिसर में गिर गया था। होमगार्ड ने फोन से मोबाइल मालिक की पहचान की और ईमानदारी से वापस लौटा दिया।

भारी भरकम अजगर ने कर्मचारी को जकड़ लिया, फिर ले गया झाड़ियों में, देखिए Video


