Deoli News 25 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क)
देवली थाने में क्षेत्र एक गांव निवासी नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। उक्त व्यक्ति ने पुलिस थाना देवली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिसमें बताया कि गत 17 नवम्बर शाम करीब 6:30 बजे के आस-पास उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर पर थी। उस समय परिवार के लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम में व्यस्त थे। जब परिजन कार्यक्रम से फ्री होकर घर लौटे, तो किशोरी घर पर नहीं मिली। परिजनों द्वारा आस-पास काफी तलाश करने के बाद उन्हें यह जानकारी मिली कि दो व्यक्ति उनकी नाबालिग पुत्री को अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर बहला फुसलाकर भगा लिया है। शिकायत में मोटरसाइकिल के पंजीकरण संख्या का भी उल्लेख किया गया है।

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री नासमझ है और उन्हें आशंका है कि उक्त लोग उसे बहकावे में लेकर उसके साथ कोई अनहोनी घटना कारित कर सकते हैं। आरोपी जहाजपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव के निवासी है।
बीजेपी नेता मुकेश भींचर की खौफनाक वारदात, अपने भाई की गला काट हत्या कर दी, जानिए मामला


