Deoli News 25 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में धर्म ध्वजारोहण के अवसर पर मंगलवार को देवली में भी हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।
हिन्दू समाज के लोगों ने एकजुट होकर इस ऐतिहासिक क्षण पर अपनी खुशी व्यक्त की। देवली के ममता सर्कल पर हिन्दू समाज के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और जय श्री राम के उद्घोष लगाए। आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण नारों के बीच, लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपनी खुशी जाहिर की। यह आयोजन हिन्दू समाज की एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बन गया है।
इस दौरान विहिप के जसवंत सिंह, सत्यनारायण साहू उमा शंकर खूंटेटा, बजरंग दल से तेजेंद्र पारीक, गोविंद बारेठ, दीपक मेघवंशी, कपिल, पुलकित गोयल, शिवा सिंह राठौड़, कमलजीत सिंह, जितेंद्र मेहता समेत मौजूद थे।
बीजेपी नेता मुकेश भींचर की खौफनाक वारदात, अपने भाई की गला काट हत्या कर दी, जानिए मामला


