Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के ज्योति कॉलोनी में खम्भा फैक्ट्री के सामने मंगलवार सुबह एक टेंपो के अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे टेंपो सवार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि टेंपो चालक सुरक्षित बच गया। हनुमान नगर थाने के हेडकांस्टेबल कैलाश चंद ने बताया कि नासिरदा निवासी राजेश कुमार ने रिपोर्ट दी है कि उसके पिता ओमप्रकाश (62) पुत्र शंकरदास बलाई निवासी नासिरदा टेंपो में सवार होकर खेमा के झोंपड़े की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ज्योति कॉलोनी स्थित खंबा फैक्ट्री के सामने एक अज्ञात वाहन ने टेंपो के टक्कर मार दी।
इससे टेंपो पलट गया तथा उनके ओमप्रकाश घायल हो गए, जिनको देवली चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति के चलते मेरे पिता को रेफर कर दिया गया। लेकिन इस बीच घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का देवली चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया तथा रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीजेपी नेता मुकेश भींचर की खौफनाक वारदात, अपने भाई की गला काट हत्या कर दी, जानिए मामला


