Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान जयपुर चुंगी नाका रोड पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब के साथ पकड़ा है।
प्रकरण के अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में संदिग्ध सामान लेकर पैदल जा रहा है, जिसे घेराबंदी कर रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी अनिल कुमार मीणा निवासी सावतगढ़ के कब्जे से देशी शराब के 48 पव्वें बरामद हुए, जिसके संबंध में वह कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर अवैध शराब को जब्त कर लिया है। जांच अधिकारी जावेद को मामले की तफ्तीश सौंपी गई है और आरोपी को नियमानुसार नोटिस थमाया गया है।



