Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंथली में प्रवेश उत्सव रैली निकाली गई, जिसे ग्रामीणों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं रैली में मेधावी छात्र-छात्राओं का साफा, तिलक और दुपट्टा पहनाकर विशेष सम्मान किया गया।
वहीं उन्हें गाड़ियों में बैठाकर पूरे गांव का भ्रमण कराया गया। मुख्य बाजार और गलियों से गुजरती इस रैली के दौरान विद्यालय की उपलब्धियों व सरकारी योजनाओं के पंपलेट बांटे और चस्पा किए गए। प्रधानाचार्य अनीता लाठी ने ग्रामवासियों को सरकारी स्कूल में प्रवेश के लिए प्रेरित किया, वहीं ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान चांद खान, हेमराज जाट, प्रभूलाल बैरवा, प्रभू लाल माली, गनी मोहम्मद, रमेश सोलंकी, जाकीर हुसैन, अशोक जैन सहित विद्यालय परिवार से कमरूनिसा, यशबाला, देवेंद्र कुमार, हेमराज धाकड़, कैलाश शर्मा, राजाराम, नरेंद्र माहुर, मीना कुमारी, बीना जैन समेत उपस्थित थे।



