Deoli News 18 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिला कलक्टर के निर्देशानुसार शनिवार को पेयजल समस्या ग्रस्त गांवों में पाइपलाइन और हैंडपंप मरम्मत का विशेष अभियान चलाया गया।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा किए गए इन कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राजस्व अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया। देवली उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने ग्राम पंचायत पनवाड़ में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने देवली शहर के फिल्टर प्लांट का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पीएचईडी के सहायक अभियंता नितिन जैन कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र सिंह समेत मौजूद थे।



