जीर्णोद्धार के बाद कलश स्थापना व भंडारे की तैयारी शुरू
Deoli News 18 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के सार्वजनिक शिव चौराहा छतरी मंडल स्थित मंदिर पर आगामी जून माह में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इसे लेकर हाल ही में आयोजित बैठक में निर्णय किया गया है।
मंडल से जुड़े पंकज जैन सर्राफ ने बताया कि गत दिनों नगर पालिका देवली द्वारा लाखों रुपए की लागत से मंदिर का जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। इस नवनिर्मित स्वरूप को लेकर आयोजित बैठक में मंदिर पर कलश एवं मूर्तियां स्थापना, शिव पुराण कथा के आयोजन कराने और विशाल भंडारे का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर कमेटी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनी मुहर लगा दी है। मंडल की बैठक आयोजित की जा चुकी हैं और सभी कार्यक्रमों को लेकर सहमति बन चुकी है, जिन्हें जल्द ही अंतिम रूप देकर भव्यता के साथ संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए आगामी दिनों में और बैठक भी होगी।




